नई दिल्ली/अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की महिला विंग द्वारा तीज उत्सव जूम ऐप पर वीडियो द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया।जहाँ भारत के कई राज्यों की महिलाओं ने हिस्सा लिया बल्कि कई तरह की प्रतियोगिताएं रखी। महंदी,परिधान अवाम भजन अवाम लोक गीत के साथ तीज के त्यौहार को मनाया।जूम एप पर ज्यूरी मेम्बर निशा राज तोमर,हिमलीना पंवर और मीनाक्षी राठौर रही। तीज के आयोजन के विजेता प्रतीक्षा सिंह पलवल,उमा सोलंकी अलीगढ़,रेखा सिंह अलीगढ़,पूजा ठाकुर,आदिति सिंह पलवल,कुसुमलता,मेघा सिंह फरीदाबाद, रेखा सिंह रोहिणी,रेखा भाटी रोहिणी,कुसुम सिंह पलवल व कीर्ति सिंह अलग अलग प्रतियोगिता में विनर रही।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष विजया सिंह सोलंकी ने कहा आज हमने कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में हम लोगों ने तीज के इस पर्व को वीडियो के जरिये मनाया,यह त्यौहार भी हम लोगो के लिए यादगार रहेगा।हम लोगो ने सोसल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुई इस पर्व को मनाया। क्योंकि हम लोग स्वस्थ रहेंगे तभी तो आगे फिर से त्यौहार धूमधाम वही मस्ती,वही पार्टी के साथ मिलकर त्यौहार को मनाएंगे।पर आज की स्थिति को देखकर बहुत दुख होता हैं कि इतनी भयानक बीमारी फैली हुई हैं।
वहीं ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि पाल सिंह परमार, विजया सिंह सोलंकी व अन्य ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी से तीज के इस पर्व को वीडियो कॉल के जरिये मनाने का अग्रह किया।सभी ने ऑनलाइन आकर एक दूसरे को तीज की बधाई दी और हरियाली तीज के गाने भी गाये। इसके साथ ही मेहंदी गायन, बेस्ट ड्रेस तथा अन्य प्रतियोगिताएं भी संपन्न कराई गई। विजया सिंह सोलंकी का कहेना हैं कि इस समय कोरोना चल रहा हैं।उसे देखते हुई हमने ऑनलाइन तीज पर्व को मना रहे हैं।वैसे तो हम लोग हर साल होटलों में इस पर्व को सेलिब्रेट करते हैं।ऐसे में हमारा देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को ध्यान में रहते हुई सोसल डिस्टेंसिंग बनाये रखे हैं।जल्द ही इस कोरोना जैसी महामारी का अंत करके फिर से पिछले गत वर्षों की हम फिर से इस पर्व को बड़े धूमधाम के साथ मनाएंगे।