आओ सखी तीज मनाए, तुम अपने घर बैठो मैं घर बैठूं.....हिमांशी शर्मा


आओ सखी तीज मनाए
तुम अपने घर बैठो मैं घर बैठूं!!
कलयुग का नवाचार निभाए
आओ सखी तीज मनाए!!
हाथों पर मेहंदी खूब रचाई
इस बार चलो सैनिटाइजर लगाएं!!
आओ सखी तीज मनाए!!
क्या लाए लहंगा साड़ी,
इस बार नया मास्क मंगाए,
आओ सखी तीज मनाए!!
खूब खा लिए घेवर पूरी,
काढ़ा पी पी दिन बिताए
झूले की पीगे सावन के गाने,
क्वॉरेंटाइन में दिन बहेलाए
आओ सखी तीज मनाए


           हिमांशी शर्मा
          राष्ट्रीय अध्यक्ष
जन मानव उत्थान समिति